Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Dec 07, 2012 - 16:00:14 PM


Title - यूपी में मालगाड़ी के 15 तेल टैंकरों में भीषण आग - लखनऊ-नेपालगंज रूट पर आवाजाही बिल्कुल ठप
Posted by : eabhi200k on Dec 07, 2012 - 16:00:14 PM

बहराइच।
उत्तर प्रदेश के बहराइच में शुक्रवार को मालगाड़ी के 15 तेल टैंकर पटरी से उतर गए जिसके कारण बोगियों में भीषण आग लग गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के कारण लखनऊ-नेपालगंज रूट पर आवाजाही बिल्कुल ठप हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन आग इतनी भीषण है कि इस पर काबू पाने में काफी मुश्किलें आ रही हैं।