Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Apr 01, 2013 - 12:00:03 PM


Title - रहिए तैयार, आज से बढ़ेगा महंगाई का बोझ
Posted by : nikhilndls on Apr 01, 2013 - 12:00:03 PM

एक अप्रैल यानी सोमवार से आम आदमी पर
महंगाई का बोझ बढ़ने जा रहा है।इसके साथ ही आम
आदमी को कीमतों की मार महसूस होने
लगेगी। महंगा होगा सफर
एक अप्रैल से रेल में सफर
करने के लिए जेब
ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। टिकट बुक
और कैंसिल कराने के लिए 5 से 50 रुपये तक
ज्यादा देने होंगे। तत्काल बुकिंग
का चार्ज भी बढ़ गया है। विभिन्न
श्रेणियों के तत्काल चार्ज में 5 से 100
रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
आईआरसीटीसी से टिकट बुक कराने पर
स्लीपर में एक रुपया और एसी में 2 रुपये
सर्विस टैक्स भी देना होगा। लेकिन अब
आप 6 महीने और 12 महीने के सीजन टिकट
खरीद सकेंगे। रेलवे पास पर अब
नहीं मिलेगा रिफंड
रेलवे तिमाही व
छमाही सीजन टिकट
(पास) रद्द कराने पर
यात्रियों को अब कोई रिफंड नहीं देगा।
यह फैसला पहली अप्रैल से लागू
हो जाएगा।
उल्लेखनीय है कि रेल से नियमित
यात्रा करने वाले लाखों लोग प्रतिदिन
टिकट खरीदने के बजाय मासिक, तिमाही,
छमाही व सालाना सीजन टिकट (पास)
लेते हैं।
अभी तक रेलवे में यह
व्यवस्था थी कि मासिक व तिमाही पास
बीच में ही रद्द कराने पर
यात्रियों को बचे हुए समय का कोई रिफंड
नहीं मिलता था किंतु छह महीने तथा साल
भर के पास को रद्द कराने पर शेष अवधि के
हिसाब से पैसा वापस कर
दिया जाता था।
नए फैसले के अनुसार अब किसी भी तरह के
सीजन टिकट (पास) को रद्द कराने पर
शेष अवधि का रिफंड नहीं दिया जाएगा।
रेलवे ने सभी जोनल
कार्यालयों को पहली अप्रैल के बाद दिए
जाने वाले सीजन पास में भी यह
सूचना अंकित किए जाने का निर्देश
दिया है।