Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Aug 21, 2013 - 17:57:42 PM


Title - रांची रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर की सुविधा एक महीना के बाद से मिल सकेगी
Posted by : riteshexpert on Aug 21, 2013 - 17:57:42 PM

रांची रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर सीढिय़ों के चालू होने में अभी एक महीने का समय और लगेगा। एस्केलेटर लगाने का काम सात अगस्त तक पूरा करना था, लेकिन प्लानिंग में कमी और मानसून के कारण ऐसा नहीं हो पाया।
रांची स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक और चार-पांच पर एस्केलेटर लगाया जाना है। फिलहाल प्लेटफॉर्म एक पर एस्केलेटर इंस्टॉल करने का काम चल रहा है। यह काम दिल्ली की कंपनी ऑटो मीटर कर रही है। वहीं एस्केलेटर लगाने के लिए बेस बनाने का काम घरौंदा होम्स प्राइवेट लिमिटेड पूरा कर चुकी है। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एस्केलेटर लगाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। वहीं प्लेटफॉर्म नंबर चार-पांच पर सिर्फ लोहे का बेस खड़ा किया गया है। एस्केलेटर लगाने के लिए खुदाई की जा रही है। यह काम पूरा होने में करीब एक महीना लग सकता है। एस्केलेटर के ऊपर शेड भी बनाया जाना है।