Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Dec 30, 2016 - 09:40:53 AM


Title - रांची संभाग में दो रेलवे कर्मचारी यात्री सुरक्षा कि अनदेखी करने के कारण निलम्बित
Posted by : RailEnquiry Admin on Dec 30, 2016 - 09:40:53 AM

रांची रेल संभाग के दो वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों को तब ससपेंड कर दिया गया जब उनको सुरक्षा नियमो का उलंघन करते हुए पाया गया| ये दोनों कर्मचारी हैं मुरी के स्टेशनमास्टर एम् एस खान और हटिया के स्टेशनमास्टर चन्दन कुमार सिंह| इसके अलावा रांची के सहायक स्टेशनमास्टर अर्जुन कुजूर को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है|
इस त्वरित कार्यवाही का कारण हाल ही में हुए इंदौर - पटना रेल दुर्घटना और अजमेर - सियालदह रेल दुर्घटना है| रेलवे ने साफ़ किया है यात्रियों की सुरक्षा उसके लिए सर्वोच्च है और इसमें कोई भी ढिलाई सहन नहीं की जाएगी|
दो कर्मचारियों के निलंबन का कारण है कि रांची पहुँच चुकी हावड़ा - हटिया क्रिया योग एक्सप्रेस को हरी बत्ती दिखा दी गयी थी जबकि उससे पहले वनांचल एक्सप्रेस जो साढ़े छह बजे रांची पहुंची थी, को पहले ही ग्रीन सिग्नल मिल चुका था| दोनों ही ट्रेनें एक साथ हटिया यार्ड कि तरफ बढ़ने लगीं थी जबकि क्रिया योग को हटिया स्टेशन पर जाना था|
डीआरएम ने बताया कि इस मामले कि आंतरिक जांच कि जाएगी|

-HINDI-