Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on May 22, 2013 - 18:00:39 PM


Title - राउरकेला-भद्रक इंटरसिटी एक्सप्रेस की मांग
Posted by : nikhilndls on May 22, 2013 - 18:00:39 PM

राउरकेला: वासुदेवपुर जन कल्याण परिषद ने राउरकेला-भद्रक इंटरसिटी एक्सप्रेस वाया क्योंझर चलाने की मांग पर ओडिशा के केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेना का ध्यानाकर्षण कराया है। इस मामले में केंद्रीय रेल मंत्री से मिलकर यह मांग पूरी करने का निवेदन किया गया है।
केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेना को लिखे खत में परिषद ने कहा है कि राउरकेला से भाया क्योंझर होकर भद्रक तक इंटरसिटी ट्रेन चलाने से एक ही दिन में भद्रक से आना-जाना हो सकता है। इसके समेत इसी रूट पर पुरी से क्योंझर-बड़बिल होकर चक्रधरपुर आने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का संप्रसारण भी राउरकेला तक करने की मांग रखी गई है।