Indian Railways News => Topic started by messanger on Mar 27, 2013 - 09:00:04 AM


Title - राजधानी एक्सप्रेस की टक्कर से सूमो चूर
Posted by : messanger on Mar 27, 2013 - 09:00:04 AM

पटना सिटी : दीदारगंज थाना अन्तर्गत दीदारगंज रेलवे हाल्ट पर मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे ट्रैक में फंसी सफेद रंग की टाटा सूमो अप में आ रही गोहाटी-दिल्लीराजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से टकरा कर चूर-चूर हो गयी। ट्रेन के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगायातब तक इंजन में फंसी सूमो आधा किलोमीटर तक घसीटा चुकी थी। गुरुका बाग के समीप ट्रेन के रुकते हीयात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी। यात्री ट्रेन से बाहर निकल आए। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जीआरपी व रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गयी। राहत की बात यह कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। देर रात तक रेल परिचालन बाधित रहा।
हाल्ट पर ट्रैक के बीचोबीच खड़ी सफेद रंग की सूमो संख्या बीआर01पीबी-5597 गोहाटी से चलकर दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस संख्या 2423 की चपेट में आ गयी। सूमो ट्रैक पर कैसे पहुंची? इस बात की जांच में पुलिस जुटी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सूमो के ट्रैक में फंस जाने केबाद ट्रेन आती देख सूमो सवार गाड़ी से निकल भागे। लेकिन सूमो सवार कौन थे? चालक व यात्री कहां गए? इस बात की जानकारी पुलिस नहीं दे सकी। मौके पर पहुंचे जीआरपी थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। इस दुर्घटना के बादकैपिटल एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियां दोनों ओर रुकी रहीं।