Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Jul 10, 2013 - 12:00:38 PM


Title - राहत सामग्री भेजने में लापरवाही पड़ेगी भारी
Posted by : puneetmafia on Jul 10, 2013 - 12:00:38 PM

रेलवे बोर्ड की घोषणा के बावजूद सात दिन तक राहत सामग्री न भेजने वाले अधिकारियों पर गाज गिरना तय हो गया है। रविवार को इसकी जाच करने उप मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक पटना जंक्शन पहुंचे। तीन घटे तक वह पार्सल सुपरवाइजर व स्टेशन अधीक्षक से पूछताछ कर संबंधित कागजात देखते रहे। जाच रिपोर्ट को अभी गोपनीय रखा गया है। बताते चलें कि उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा के बाद देश भर से राहत सामग्री वहा भेजी जा रही थी। लोगों को परेशानी न हो इसलिए रेल प्रशासन ने राहत सामग्री मुफ्त भेजने की घोषणा की थी। समाजसेवी विजय कुमार जब राहत सामग्री लेकर स्टेशन पहुंचे तो पार्सल कर्मचारी चंद्रशेखर ने इस तरह का कोई आदेश प्राप्त न होने की बात कह नि:शुल्क भेजने से मना कर दिया। मीडिया के द्वारा इसकी जानकारी मिलने के बाद रेल प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया और जाच शुरू करा दी। इसी क्त्रम में जाच को उप वाणिज्यिक प्रबंधक पटना जंक्शन पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार इसमें दो अधिकारियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।