| Indian Railways News => | Topic started by nikhilndls on Apr 20, 2013 - 21:00:19 PM |
Title - रूट रिले से चल रही ट्रेनें, सीएसटीइ ने किया ओकेPosted by : nikhilndls on Apr 20, 2013 - 21:00:19 PM |
|
|
धनबाद: 14 से 20 अप्रैल तक होने वाली रूट रिले इंटरलॉकिंग वर्क 17 को ही पूरा कर लिया गया. 18 अप्रैल से नये सिस्टम से ट्रेनें चलने लगी है. बटन सिस्टम से प्वाइंट इंटरलॉक कर ट्रेनों को चलाया जा रहा है. चार दिनों तक ट्रेनों की रफ्तार होम सिग्नल से प्लेटफॉर्म तक 15 किमी/घंटा थी. जबकि गुरुवार से 50 किमी/ घंटा की रफ्तार से चलायी जा रही है. आरआरआइ वर्क पूरी तरह से सफल रहा. गुरुवार को हाजीपुर से सीएसटीइ सुभाशीष गांगुली टीम के साथ धनबाद पहुंचे और वर्क स्थलों का निरीक्षण किये. आरआरआइ भवन से ट्रेनों को बटन सिस्टम से चलाने के लिए एसएम समेत अन्य कर्मियों को टिप्स दिये. सीएसटीइ सुभाशीष गांगुली ने कहा कि 332 रूट पूरा हो गया है. 114 प्वाइंट व 146 ट्रैक सर्किट का काम सफल रहा. पहले एक व दो प्लेटफॉर्म पर डाउन और बाकी पर अप की गाड़ियां आती थी. जबकि अब सभी प्लेटफॉर्म पर अप व डाउन की गाड़ियां आ सकती हैं. आउटर पर कोई ट्रेन खड़ी नहीं होगी. सीएसटीई ने कहा कि सीआरएस केपी यादव धनबाद आने वाले थे, लेकिन किसी कारणवश नहीं आ सके. पावर डेलीगेट उन्हें दे दिया गया. वर्क ओके का सर्टिफिकेट उन्होंने दे दिया है. उनके साथ धनबाद रेल मंडल के डीआरएम सुधीर कुमार समेत अन्य अधिकारी थे. रेलवे के अनुसार गुरुवार को भी अप व डाउन लाइन ट्रेनें एक से दस घंटे विलंब से चली. इसमें मुंबई मेल, भोपाल-हावड़ा, शक्तिपुंज, जम्मूतवी, अजमेर-सियालदह, मौर्य, पाटलीपुत्र व गया-आसनसोल इएमयू आदि शामिल है. |