Indian Railways News => Topic started by irmafia on Apr 17, 2013 - 21:00:47 PM


Title - रेल कर्मियों की लड़ाई के लिए मांगा समर्थन
Posted by : irmafia on Apr 17, 2013 - 21:00:47 PM

प्रतापगढ़। जंक्शन पर नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की चुनावी सभा हुई। बतौर मुख्य अतिथि लखनऊ मंडल के महामंत्री राकेश कुमार पांडेय ने कर्मचारियों को पांच साल की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि उनकी यूनियन किसी राजनीतिक पार्टी से प्रभावित नहीं है। वह सिर्फ रेल कर्मचारियों के हितों का ही ख्याल रखती है। उन्होंने कहा कि रेल को चलाने के साथ कर्मचारियों के हितों के लिए लड़ा जाता रहेगा। इसके साथ संरक्षा आधारित स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति, रनिंग एवं संरक्षा कमेटियों में कार्यरत कर्मचारियों के काम में घंटों में कमी के बारे में किए गए वायदे पूरे किए जाएंगे। इसके अलावा भी नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के कार्यों से भी लोगों को वाकिफ कराया गया। उनके साथ एससी/एसटी यूनियन के मंडल अध्यक्ष तिलकराम, उत्तरी रेलवे यूनियन के मंडल मंत्री आरआर सिंह, सहायक मंत्री घनश्याम पांडेय मौजूद रहे। सभा को स्थानीय शाखा अध्यक्ष अवधेश मणि त्रिपाठी, मंत्री हरिराज यादव, राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, कृष्णा प्रसाद, राम किशुन, बलराम मीना आदि ने भी संबोधित किया। नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन को एक बार फिर से विजयी बनाने का संकल्प लिया गया।
जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की चुनावी सभा का आयोजन किया गया था। इसमें आए कर्मचारी सभा तक अपनी बाइकों से पहुंचे थे। वे प्रतिबंधित जगह प्लेटफार्म पर ही अपनी बाइकें खड़ी कर कुर्सियों पर बैठ गए। स्टेशन पर घंटों मोटरसाइकिलें खड़ी रहीं लेकिन किसी ने भी इसे हटाने का प्रयास नहीं किया।