Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Apr 03, 2013 - 06:00:41 AM


Title - रेल का सफर आज से महंगा
Posted by : eabhi200k on Apr 03, 2013 - 06:00:41 AM

चंडीगढ़। शताब्दी से लेकर सभी सुपरफास्ट ट्रेनों में का किराया सोमवार से दस से पचास रुपये तक महंगा हो जाएगा। शताब्दी में जहां कम से कम किराया पांच सौ रुपये को छू गया है, वहीं अधिकतम किराए मेें पचास रुपये से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। ऐसा रिजर्वेशन और सुपरफास्ट चार्ज बढ़ने की वजह से हो रहा है।शताब्दी में एसी चेयरकार का किराया 30 रुपये बढ़ जाएगा, जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 50 रुपये बढ़ेगा। इसी तरह से चंडीगढ़ से विभिन्न शहरों के लिए ट्रेन का सफर भी एक अप्रैल से 10 से 40 रुपये तक महंगा हो जाएगा।चंडीगढ़ से चलने वाली अधिकतर ट्रेनें सुपरफास्ट हैं। ऐसे में रिजर्वेशन के बढ़े हुए चार्ज देने के साथ-साथ यात्रियों को बढ़े हुए सुपरफास्ट चार्ज भी देने होंगे।
तत्काल में टिकट लेना महंगासोमवार से तत्काल में टिकट लेना भी महंगा हो जाएगा। तत्काल चार्ज के तौर पर अब यात्रियों से बेस फेयर का 30 प्रतिशत वसूला जाएगा। स्लीपर में न्यूनतम चार्ज 90 और अधिकतम 175 होगा। एसी चेयरकार में न्यूनतम 100 और अधिकतम 200 रुपये होगा। एसी थर्ड में न्यूनतम 250 और अधिकतम 350, जबकि एसी टू टियर और एग्जीक्यूटिव में न्यूनतम 200 और अधिकतम 400 रुपये होगा।