Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Feb 08, 2013 - 15:00:36 PM


Title - रेल कारखाना शुक्रवार को 151 साल का हो जाएगा
Posted by : puneetmafia on Feb 08, 2013 - 15:00:36 PM

रेल कारखाना शुक्रवार को 151 साल का हो जाएगा। इस दौरान स्थापना दिवस पर अपना गौरवशाली इतिहास में उपलब्धियों के कई झंडे गाड़ रखे हैं। एक समय था जब कारखाना वाष्पचालित इंजनों की मरम्मत कर प्रसिद्धि पाई थी।लेकिन 150 सालों के बीते अतीत में विश्व प्रसिद्ध उपलब्धियों के साथ आज शिखर पर है। जमालपुर रेल इंजन कारखाना आज सभी प्रकार के नए उत्पादनों की चतुर्दिक आयामों को पार करता हुआ देश के उन सभी रेलवे कल-कारखानों के अव्वल श्रेणी में पहुंच गया है जहां विरले को ही वह नसीब है। कारखाना बीएलसी वैगन, बॉक्स एन एचएल, स्टेनलेस स्टील वैगन, वीभीजेडआई, ब्रेन भान, आइसीएफ बोगी, 140 टन क्रेन, 20 टन डीजल क्रेन, जमालपुर जैक जैसे निर्माण कार्य सफलता पूर्वक करने का इतिहास रचा है। वहीं, टावर कार, पीओएच, एसआरएमआर, एसपीएल एमएसआर के साथ एचसीसी बोगी का इन्फांस्ट्रक्चर तैयार कर कार्य कर रहा है। जिसमें एमके 50 ड्राफ्ट गियर कंपोनेंट के रासायनिक विश्लेषण का काम भी प्रगति पर है।
वहीं 2012 दिसंबर तक 153 आइसीएफ बोगी सफलता पूर्वक निर्माण के साथ 2012-13 में एक 20 टन क्रेन का लक्ष्य भी रखा है। 22 जनवरी 2013 से भी कई नवीनतम उत्पादन की ओर कारखाना बढ़ना शुरू हो गया है। इसके अलावा अन्य कई उपलब्धियां भी कारखाना के नाम जुड़ी है। शुक्रवार से कारखाना में एक पखवाड़ा तक स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।