Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on May 25, 2012 - 12:00:06 PM


Title - रेल ट्रैक पर ट्रैक्टर ट्राली पलटी, ट्रेनों के पहियों को लगा ब्रेक
Posted by : puneetmafia on May 25, 2012 - 12:00:06 PM

हिसार. सिरसा. सिरसा डबवाली बाइपास पर चतरगढ़पट्टी कॉलोनी के पास स्थित रेलवे फाटक पर अचानक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। उधर से रेवाड़ी गंगानगर यात्री ट्रेन के गुजरने का समय भी हो गया था, लेकिन जब रेलवे ट्रैक क्लियर नहीं हुआ तो ट्रेन को स्टेशन पर ही रोके रखा और ट्रैक्टर ट्राली को हटाने के बाद ही ट्रेन जा सकी। इससे ट्रेन करीब 20 मिनट लेट हुई लेकिन बड़ा हादसा टल गया।


घटना बुधवार शाम करीब सात बजे की है। रेलवे फाटक बंद हो रहा था। फाटक बंद होता देख फाटक को क्रॉस करने के चक्कर में तेज गति से ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्राली को ड्राइव करता हुआ जाने लगा तो जल्दबाजी में ट्राली फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर पलट गई