Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 03, 2017 - 09:40:53 AM


Title - रेल दुर्घटना से बढ़ी चिंता में रेलवे ने जापान और कोरिया से ली मदद
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 03, 2017 - 09:40:53 AM

रेल बजट पेश होने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं और रेल मंत्री सुरेश प्रभु की माने तो वे रेल दुर्घटनाओं से काफी चिंतित हैं| शायद इसीलिए अब रेलवे खुद से रेल दुर्घटना नहीं रोक पा रहा है तो उसने जापान और कोरिया से मदद लेने के फैसला किया है|
रेल फ्रैक्चर दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण है और रेलवे को समझ नहीं आ रहा कि इससे कैसे निपटे| जापान और कोरिया के रेलवे एक्सपर्ट्स से ये राय ली जा रही है की रेलवे ट्रैक को और सुरक्षित कैसी बनाया जा सके| इसके अलावा प्रभु ने बताया किआधुनिक सुरक्षा उपकरणों को खरीदने के लिए किसी भी प्रकार से पैसों कि कमी नहीं कि जा रही है| प्रभु ने ये भी स्वीकारा है कि अभी तक रेलवे मैन्युअल तकनीक पर ज्यादा निर्भर था परन्तु अब आधुनिक तरीके से सुरक्षा जांच कि जाएगी|
इन सभी बातों के अलावा सुरेश प्रभु के अनुसार रोड और हवाई ट्रांसपोर्ट रेलवे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं | एक समय था जब 90 फ़ीसदी मालढुलाई रेलवे से ही की जाती थी पर अब समय बदल चुका है; हमें सड़क यातायात से कड़ी टक्कर मिल रही है| सस्ती विमान सेवाएं शुरू होने के बाद से रेलवे को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है| हालाँकि इस प्रतिस्पर्धा में आगे बने रहने के लिए रेलवे क्या कदम उठा रहा है; साफ़ नहीं किया गया है| नई ट्रेनों के अलावा रेलवे अभी आगे क्या कदम उठाएगा ये भी पता नहीं चल पाया है|

-HINDI-