Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 03, 2017 - 22:20:09 PM


Title - रेल पटरी के फ्रैक्चर से होने वाली दुर्घटनाओं के लिए जीएम और डीआरएम होंगे जिम्मेदार
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 03, 2017 - 22:20:09 PM

रेल मंत्री सुरेश प्रभु के अनुसार रेल पटरी के फ्रैक्चर से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे निगरानी तंत्र को मजबूत कर रहा है और जल्द ही रेलवे इन दुर्घटनाओं की सीधी जिम्मेदारी जनरल मैनेजर और डिविशनल रेलवे मैनेजर पर डाली जाएगी|
इसके अलावा नए ट्रैक, रोलिंग स्टॉक, आधनिक तकनीक की मदद से ट्रेन के सफर को सुरक्षित बनाया जाएगा| एक अनौपचारिक मुलाकात में पत्रकारों से प्रभु ने बताया की रेल संरक्षा को मजबूत किया जा रहा है| कानपुर ट्रेन हादसे का जिक्र करते हुए कहा कि रेल फ्रैक्चर से होने वाले हादसों को रोका जा सकता है जिसके लिए ट्रैक निगरानी और रख रखाव तंत्र को मजबूत किया जा रह है क्योंकि गैंगमैन के सहारे ये काम नहीं छोड़ा जा सकता|
70 फ़ीसदी हादसे मानवीय चूक से होते हैं जिसके लिए मानवीय निर्भरता काम करने के लिए आधुनिक तकनीक के उपकरण खरीदे जायेंगे|

-HINDI-