Indian Railways News => Topic started by railgenie on Feb 16, 2013 - 15:00:48 PM


Title - रेल मंत्री ने दे दी ऐसी चेतावनी, सकते में आ गए सभी अधिकारी
Posted by : railgenie on Feb 16, 2013 - 15:00:48 PM

पानीपत. दिल्ली मंडल के टॉप-10 बदहाल रेलवे स्टेशनों में पानीपत मॉडल रेलवे स्टेशन भी शामिल है। यह बात हम नहीं, बल्कि रेलवे मंत्रालय खुद स्वीकार कर रहा है।

रेल मंत्री पवन बंसल ने रेलवे अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि 'गंदगी के मामले में आगे रहने वाले स्टेशनों का मैं कभी भी दौरा कर सकता हूं। अगर उस दौरान भी इनकी हालत में कोई सुधार नहीं दिखा तो अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।'

रेलवे बोर्ड ने इस सप्ताह दिल्ली मंडल से संबंधित रेलवे स्टेशनों की सर्वे रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में दिल्ली, शाहादरा, निजामुद्दीन, मेरठ, पानीपत, रोहतक, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार, नई दिल्ली का नाम बदहाल रेलवे स्टेशनों में दर्ज है। पानीपत चौथे स्थान पर है।

सोनीपत, करनाल स्टेशन को स्वच्छ रेलवे स्टेशनों की लिस्ट में रखा गया है। रिपोर्ट में लिखा गया है, कि इन स्टेशनों पर न तो प्लेटफार्मों की ठीक से सफाई की जाती है और न ही पटरियों की। साथ ही मॉडल स्टेशन होने के बाद भी यहां पर सफाई की व्यवस्था नहीं है।