Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Feb 16, 2013 - 18:00:04 PM


Title - रेल मंत्री से मिला झामुमो का तीन सदस्यीय शिष्टमंडल
Posted by : nikhilndls on Feb 16, 2013 - 18:00:04 PM

कार्यालय संवाददाता, साहिबगंज : झामुमो का तीन सदस्यीय शिष्टमंडल गुरुवार को रेल मंत्री पवन कुमार बंसल से मिल कर इस क्षेत्र की मांगों को उनके समक्ष रखा। शिष्टमंडल में बुरहान साहेब, मनोज सिंह तथा मो. अमीन शामिल थे। इनकी मांगों में रामपुर हाट से नई दिल्ली भाया पाकुड नई ट्रेन देने, कंचनजंघा का गुमानी स्टेशन पर ठहराव, वनांचल का कोटालपोखर में ठहराव, मालदा हावड़ा इंटरसिटी का गुमानी में ठहराव शामिल है।