Indian Railways News => Topic started by messanger on Dec 29, 2012 - 00:00:24 AM


Title - रेल राज्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र
Posted by : messanger on Dec 29, 2012 - 00:00:24 AM

मंडरो (साहिबगंज), निप्र: शनिवार को कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष रविशंकर सिंह के नेतृत्व में रेल मंत्री अभिरंजन चौधरी से पांच सदस्यीय शिष्टमंडल ने मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। जिसमें मुख्य रूप से फरक्का एक्सप्रेस एवं दानापुर साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित किया जाना शामिल है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष निलू तिवारी, अफाउल्ला अंसारी, वासुदेव सिंह, मिथिलेश भगत शामिल हैं। शिष्टमंडल को मंत्री ने आश्वस्त किया कि रेलवे बोर्ड एवं चेयरमैन से वार्ता कर मिर्जाचौकी में एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव जल्द सुनिश्चित कर दिया जाएगा।