| Indian Railways News => | Topic started by puneetmafia on Jul 11, 2013 - 00:01:07 AM |
Title - रेल विभाग के विरुद्ध संघर्ष में शामिल होगी शिवसेनाPosted by : puneetmafia on Jul 11, 2013 - 00:01:07 AM |
|
|
नंगल : शिवसेना बाल ठाकरे की हिमाचल इकाई ने नादेड़ साहिब एक्सप्रेस ट्रेन के ऊना से शुरू होने पर कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए इस मसले पर ऊना जनहित मोर्चा के रेल रोको हक लो के आदोलन को समर्थन करने का ऐलान किया है। शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष एसडी वशिष्ट ने शुक्रवार को समीपवर्ती जिला मुख्यालय ऊना में ऊना जनहित मोर्चा से बैठक कर इस मसले पर गहनता से विचार किया व कहा कि हिमाचल के साथ रेल विभाग के भेदभाव को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंनें कहा कि रेल विभाग को व यूपीए की सरकार को इस भेदभाव का करारा जवाब मिलेगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो शिव सेना दिल्ली व अंबाला में भी रोष प्रर्दशन करने से पीछे नहीं हटेगी। उन्होने कहा कि रेल बजट की घोषणा को पूरा करना रेल विभाग का फर्ज है, और ऐसे में यदि धक्के शाही करने का प्रयास किया गया तो इसके परिणाम ठीक नही होंगे। शिव सेना के नेता महेश दत्ता, नरेंद्र खटखट, रामगोपाल धीमान, विकास शर्मा, हरीश अटवाल, अनिल शर्मा, वरुण अग्रवाल व राजीव कुमार मेनन ने भी रेल विभाग व काग्रेस सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि ऊना रेलवे स्टेशन पर होने वाले हर संघर्ष का समर्थन किया जाएगा और इसमें शिव सैनिक भी शामिल होंगे। वहीं ऊना जनहित मोर्चा के प्रवक्ता राजीव भनोट ने बताया कि रेल विभाग के अधिकारियों को 15 दिन की मोहलत देकर चेता दिया गया है कि यदि समय सारिणी को ऊना से न किया गया तो ऊना में उग्र आदोलन की शुरुवात होगी, जिसकी जिम्मेदारी रेल मंत्रालय की होगी। नादेड़ साहिब को ऊना से चलाने की माग का लगातार समर्थन बढ़ रहा है। हिमाचल व्यापार मंडल, शिवसेना सहित अनेक संगठनों ने खुलकर इस भेदभाव पर अपनी आवाज बुलंद कर दी है। |