| Indian Railways News => | Topic started by irmafia on Jun 29, 2013 - 09:30:27 AM |
Title - रेलनगरी पहुंची साइंस एक्सप्रेसPosted by : irmafia on Jun 29, 2013 - 09:30:27 AM |
|
|
केंद्रीय वन व पर्यावरण मंत्रालय, विज्ञान व तकनीकी विभाग तथा भारतीय रेल के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई साइंस एक्सप्रेस शुक्रवार को दक्षिण-पूर्व रेलवे अंतर्गत खड़गपुर स्टेशन पहुंची। इसके पहले 16 डिब्बों वाली यह ट्रेन सिनी स्टेशन में 25 से लेकर 27 जून तक ठहरी थी। रेलनगरी में इस दिन ट्रेन के पहुंचने पर अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रकाश कुमार मंडल, वरिष्ठ मंडलीय कार्मिक अधिकारी सीएम सारेन, रेसुब के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त पीवीएस शांताराम समेत तमाम अधिकारी स्वागत के लिए मौजूद रहे। प्रथम दिन रेल अधिकारियों समेत काफी तादाद में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने ट्रेन का मुआयना किया। यह ट्रेन खड़गपुर स्टेशन से पहली जुलाई को रवाना होकर बालासोर स्टेशन के लिए प्रस्थान करेगी। ट्रेन के भीतर वन, पर्यावरण, विज्ञान व तकनीक से संबंधित सैकड़ों झांकियों को प्रदर्शित किया गया है। एडीआरएम पीके मंडल ने सभी लोगों से ट्रेन का मुआयना करने की अपील की। |