Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 30, 2017 - 11:19:49 AM


Title - रेलवे कर्मचारियों की विफलता हो रहे रेल हादसों का सबसे बड़ा कारण
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 30, 2017 - 11:19:49 AM

पिछले वर्ष छह दिसम्बर को हुए कानपुर रेल हादसे के बाद रेलवे ने सेफ्टी टॉस्क फाॅर्स का गठन किया था जिसे रेल सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करनी थी| इस समिति ने अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट रेल मंत्रालय को दे दी है और उसमे बताया है की रेलवे कर्मचारियों की विफलता ही हो रहे ट्रेन हादसों का सबसे बड़ा कारण है|
समिति ने हर तरह के डाटा का विश्लेषण किया जिसमे पहले हुए रेल हादसे भी शामिल थे और बताया कि 60 प्रतिशत हादसे रेलवे कर्मचारियों की अनदेखी की वजह से होते हैं | रिपोर्ट में ये भी बताया गया है की रेलवे ट्रैक फ्रैक्चर ही हो रहे रेल हादसों कि सबसे बड़ी वजह है क्योंकि ज्यादातर हादसों में या तो पटरियों में दरारें थीं या वेल्डिंग टूटी हुई थी|
समिति ने ट्रैक के रख रखाव पर भी सवाल उठाये हैं और बताया है कि फ्रैक्चर को ढूढना एक जटिल क्रिया है और इसके लिये मानव हस्तक्षेप के द्वारा खोजे जाने की क्रिया के बजाय ऑटोमैटिक तकनीक का इस्तेमाल अति आवश्यक हो गया है| इसे रेलवे को जल्द से जल्द लाना चाइये|
-HINDI-