| रेलवे का हाल, तत्काल में दलाल by Mafia on 15 June, 2013 - 09:30 AM | ||
|---|---|---|
Mafia | रेलवे का हाल, तत्काल में दलाल on 15 June, 2013 - 09:30 AM | |
अगर आपको ट्रेन द्वारा छुट्टियां बिताने या फिर अन्य आवश्यक कार्य से बाहर जाना है तो बगैर दलाल की साठगांठ से आरक्षण यात्रा का टिकट मिल पाना मुश्किल है। दलालों ने रेल कर्मियों की मिलीभगत से आरक्षण टिकटों पर कब्जा कर रखा है। खासतौर पर तत्काल टिकट बिना दलाल के मिलना नामुमकिन है। गर्मियों की छुट्टियां होने के कारण इस समय आरक्षण टिकटों की बिक्री बढ़ गयी है। दलाल मुंह मांगी रकम लेकर लोगों को तत्काल आरक्षण यात्रा के टिकट उपलब्ध करा रहे हैं। तत्काल यात्रा के टिकट प्राप्त करने के लिए लाइन में लगे आम यात्रियों को दलाल पुलिस की साठगांठ से हटा देते हैं। कुछ दलाल रेल कर्मियों की साठगांठ से बुकिंग विंडो के बैकडोर से भी तत्काल यात्रा के टिकट प्राप्त करते हैं। तत्काल यात्रा टिकट प्राप्त करने का मात्र आधे घंटे सुबह 10 बजे से साढे दस बजे तक का समय होता है। इस समय आरक्षण विंडो दलालों के कब्जे में होती है। इसके लिए बाकायदा दलालों की मदद के लिए विंडो के इर्द-गिर्द पुलिस भी मौजूद रहती है। अगर कोई आम यात्री तत्काल आरक्षण यात्रा के लिए लाइन में लगा होता है तो मौजूद पुलिस उस यात्री को पूछताछ करने के बहाने लाइन से अलग हटा लेते हैं। | ||