Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Jul 06, 2013 - 03:00:58 AM


Title - रेलवे के जीएम ने किया भटनी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण
Posted by : eabhi200k on Jul 06, 2013 - 03:00:58 AM

-गोरखपुर-छपरा रेलखंड का दिसंबर तक पूरा होगा विद्युतीकरण : जीएम
पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम केके अटल ने गुरुवार को भटनी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। साथ ही दोहरीकरण कार्य में तेजी लाने का निर्देश भी दिया। जीएम यहां दो घंटे तक निरीक्षण किए। जीएम के जाने के बाद रेलवे के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
दोपहर बाद जीएम श्री अटल स्पेशल सैलून से भटनी रेलवे जंक्शन पहुंचे। इसके बाद उन्होंने स्टेशन का निरीक्षण किया। इसके बाद वह ठेला पर बैठकर 115 नंबर गेट तक गए और दोहरीकरण के बारे में जानकारी ली। यहां से वह रीले रुम का निरीक्षण किए। इसके बाद उन्होंने जागरण को बताया कि वह दोहरीकरण की स्थिति देखने आए थे। दिसंबर माह तक रेल लाइन का दोहरीकरण हो जाएगा और साथ ही गोरखपुर से लेकर छपरा तक विद्युतीकरण कर दिया जाएगा। अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने की भी हिदायत दी गई है। इस दौरान सीएल शाह, मानवेंद्र कुमार, आरएन सिंह समेत अन्य अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।