Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Feb 05, 2017 - 11:30:41 AM


Title - रेलवे के पास धारक भी कर पाएंगे ऑनलाइन टिकट बुक
Posted by : RailEnquiry Admin on Feb 05, 2017 - 11:30:41 AM

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने संसद सत्र में ये साफ किया है की सरकार कोई भी ऐसे प्रस्ताव पर कार्य नहीं कर रही है जिसमे आधार कार्ड को रेलवे पास से जोड़ा जाना हो|
इसके बजाय सरकार एचआरएमएस (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम) अर्थात मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली पर काम कर रही है जिसके द्वारा पेंशन पाने वाले लोग या कर्मचारी रेल टिकेट बुक करा सकेंगे|
वर्तमान समय में ऑनलाइन टिकट बुक करने की कोई भी सुविधा रेलवे पास धारकों के लिए नहीं है| इसके लिए उन्हें बुकिन्ग काउंटर पर जाकर ही टिकट बुक करना पड़ता है| 
एचआरएमएस  के पूरी तरह तैयार होने के बाद रेलवे के पास धारकों के पास ऑनलाइन टिकट बुक करने की सुविधा हो जाएगी|
रेलवे के ग्रुप ए और बी में 16360 और ग्रुप सी और डी में 1312449 कर्मचारी हैं जिनकी बेसिक तनखा के हिसाब से पास दिए जाते हैं|
-HINDI-

Title - Re: ????? ?? ??? ???? ?? ?? ?????? ?????? ???? ???
Posted by : on Feb 08, 2017 - 14:17:11 PM