Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Feb 17, 2013 - 08:00:16 AM


Title - रेलवे को अब भी सता रहा कोहरा 10138009
Posted by : nikhilndls on Feb 17, 2013 - 08:00:16 AM

जागरण संवाददाता, आगरा : भले ही कोहरे से निजात मिल गई हो। लेकिन रेलवे को अब भी कोहरा सता रहा है। कोहरे के डर से नई दिल्ली-इंटरसिटी, उज्जैन-देहरादून को 16 मार्च तक के लिए रद कर दिया गया है। पहले ये ट्रेन 18 फरवरी तक रद थीं।

जनसंपर्क अधिकारी रेलवे भूपिंदर ढिल्लन के अनुसार हावड़ा श्री गंगानगर तूफान एक्सप्रेस के रूट में आंशिक बदलाव किया गया है। यह ट्रेन मुगलसराय से श्रीगंगानगर के बीच रद रहेगी। जबकि कोटा पटना एक्सप्रेस अब 15 मार्च तक आगरा नहीं आएगी। यह ट्रेन बदले हुए रूट से ही चलेगी।

आज भी रद रहेंगी अजमेर व लखनऊ इंटरसिटी

आगरा: कुंभ मेला, इलाहाबाद में भीड़ के चलते रविवार को भी लखनऊ व अजमेर इंटरसिटी रद रहेंगी। यात्रियों को दिक्कतों से बचाने के लिए दूसरी ट्रेनों को इंटरसिटी के रूप में चलाया जा रहा है।

बीस को चलेगा अतिक्रमण विरोधी अभियान

रेलवे कैंट स्टेशन के पंप हाउस नंबर 14 के समीप हुए अतिक्रमण को ध्वस्त करने जा रहा है। इसके लिए बीस फरवरी सुबह 10 बजे से अभियान चलाया जाए