| Indian Railways News => | Topic started by ConfirmTicket on Aug 06, 2013 - 04:00:09 AM |
Title - रेलवे को एक लाख से अधिक कर्मचारियों की जरुरतः एम. रघुईया - railway need more than one lakh employeePosted by : ConfirmTicket on Aug 06, 2013 - 04:00:09 AM |
|
|
जींद।। रेलवे को इस समय तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की जरुरत है न कि अधिकारियों की। रेलवे में एक लाख तीस हजार से ज्यादा पद खाली पड़े हैं और अधिकारियों को जरुरत से ज्यादा भरा गया है। खाली पदों के कारण रेलवे में काम कर रहे कर्मचारियों को बारह घंटे से ज्यादा ड्यूटी देनी पड़ रही है। सरकार इन पदों को तुरंत भरे, इनमें अस्सी हजार पद तृतीय श्रेणी के हैं जबकि पचास हजार पद चतुर्थ श्रेणी के हैं। यह हालात तब हैं जब कि हाल ही में डेढ़ लाख से ज्यादा रिक्त पदों को भरा गया है। |