Indian Railways News => Topic started by Mafia on Jul 25, 2013 - 11:59:39 AM


Title - रेलवे घूस कांड : छह अगस्त तक बढ़ी न्यायिक हिरासत की अवधि 10591460
Posted by : Mafia on Jul 25, 2013 - 11:59:39 AM

नई दिल्ली : रेलवे बोर्ड में सदस्य के तौर पर नियुक्ति कराने के नाम पर 10 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में पूर्व रेलवे मंत्री पवन बंसल के भांजे विजय सिंगला समेत नौ आरोपियों की न्यायिक हिरासत की अवधि 6 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर बुधवार को उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट की विशेष जज स्वर्ण कांता शर्मा की अदालत में पेश किया गया था।
उल्लेखनीय है कि सीबीआइ ने दो जुलाई को दायर आरोप पत्र में रेलवे बोर्ड के पूर्व सदस्य महेशकुमार, पूर्व रेलवे मंत्री पवन बंसल के भाजे विजय सिंगला व आठ अन्य को आरोपी बनाया था। अदालत ने 4 जुलाई को आरोप पत्र पर संज्ञान ले लिया था। सीबीआइ का आरोप है कि सिंगला ने रेलवे बोर्ड के पूर्व सदस्य महेश से दस करोड़ रुपये माँगे थे ताकि उसको सदस्य(इलैक्ट्रिकल) नियुक्त किया जा सके। रिश्वत की किस्त के तौर पर तीन मई को सिंगला ने 90 लाख रुपये लिए थे। सीबीआइ ने चंडीगढ़ से आरोपियों को गिरफ्तार कर रुपये बरामद किए थे।