Indian Railways News => Topic started by RailXpert on May 22, 2013 - 21:00:46 PM


Title - रेलवे ट्रैक व महिलाओं को विशेष सुरक्षा
Posted by : RailXpert on May 22, 2013 - 21:00:46 PM

इटावा, हमारे प्रतिनिधि : आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त टूण्डला मो. इश्तियाक ने मंगलवार को कहा कि ट्रेन यात्रा के दौरान महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गये हैं। इसके साथ ही ट्रेन व ट्रैक की निगरानी भी करायी जा रही है।
आरपीएफ थाने के निरीक्षण के दौरान जवानों में ऊर्जा का संचार करते हुए उन्होंने कहा कि इटावा क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने में कोई कोताही न बरते। अपराधियों के साथ सख्ती बनाये रखे। अपने गुप्त सूत्रों को भी सतर्क रखें। खास कर महिला यात्रियों के डिब्बों को चेक करे, इसमें पुरुष यात्रियों को यात्रा न करने दें। जागरण द्वारा पूछे गये एक सवाल के जबाव में उन्होंने बताया कि आरपीएफ थाने के लिए वाहन की व्यवस्था उच्च स्तर पर की जा रही है। चेन पुलिंग करने में पुलिस के जवानों व छात्रों की भूमिका उभर कर सामने आई है। इस मामले में उन्होंने कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।