Indian Railways News => Topic started by greatindian on Feb 15, 2013 - 06:00:05 AM


Title - रेलवे ट्रैफिक रोकने पर सौ से अधिक पर पर्चा 10132760
Posted by : greatindian on Feb 15, 2013 - 06:00:05 AM

रामा में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले में इंसाफ मांगने के लिए रेलवे ट्रक रोक रोष प्रदर्शन करने वाले सौ से अधिक लोगों के खिलाफ रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। रेलवे पुलिस के मुताबिक इस रोष प्रदर्शन के दौरान कई घंटे रेलवे ट्रक रुका और कई गाड़ियां समय पर नहीं चल सकीं। इससे रेलवे विभाग को करोड़ों का नुकसान हुआ है।

मंगलवार को रामा में एक युवक ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था, जिससे गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आए और जगह-जगह रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने मंगलवार और बुधवार को रेलवे ट्रैक भी रोका। गौर हो कि रेलवे ट्रैक रोकने में महिलाएं काफी आगे थीं। रेलवे ट्रैक रोकने के कारण कई गाड़िया प्रभावित हुई और यात्री परेशान हुए। लगातार दो दिन रेलवे ट्रैक रोकने से रेलवे को करोड़ों रुपये का घाटा पड़ा।

रेलवे ट्रैक रोकने पर आरपीएफ ने सौ से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसकी पुष्टि आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने की है।