Indian Railways News => Topic started by irmafia on Apr 12, 2013 - 15:00:03 PM


Title - रेलवे: तीन माह से वेतन नहीं, अब काम से निकाला
Posted by : irmafia on Apr 12, 2013 - 15:00:03 PM

Jhansi | Last updated on: April 12, 2013 5:30 AM IST

झांसी। रेलवे ने कुंभ मेले के मद्देनजर अठारह सेवानिवृत कर्मचारियों को पूछताछ केंद्र सहित विभिन्न स्थानों पर तैनात किया था। तीन माह तक इन कर्मचारियों से काम लिया गया, परंतु उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया। अब रेलवे ने इन कर्मचारियों की छंटनी भी शुरू कर दी है। ऐसे में कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।
रेलवे ने कुंभ मेले के मद्देनजर अठारह सेवानिवृत्त कर्मचारियों को चित्रकूटधाम, मानिकपुर, बांदा, झांसी, ग्वालियर, भरतकूप, ललितपुर व शिवरामपुर स्टेशनों पर पूछताछ/ उद्घोषणा कार्य हेतु नियुक्त किया था। रेलवे को शर्त के मुताबिक कर्मचारियों को 560 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अदा करना है। तीन माह गुजर जाने के बाद भी रेलवे ने अब तक इन कर्मचारियों का भुगतान नहीं किया है। इतना ही नहीं काम निकलते ही रेलवे ने इन कर्मचारियों की छंटनी भी शुरू कर दी है।
इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी रवि प्रकाश ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कुछ समय के लिए ही रखा गया था। इन कर्मचारियों के वेतन की व्यवस्था की जा रही है।