Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Sep 30, 2013 - 03:59:21 AM


Title - रेलवे द्वारा sleeper coach वाली ट्रेनों में शुरु किया जाएगा तत्काल का कोटा - See more at: http://ine
Posted by : nikhilndls on Sep 30, 2013 - 03:59:21 AM

Allahabad : थोड़ी राहत और थोड़ी जेब की टेंशन को रेलवे एडमिनिस्ट्रेशन ने हरी झंडी दिखा दी है. राहत की खबर यह है कि जल्द ही पैसेंजर ट्रेनों में भी तत्काल कोटा स्टार्ट किया जा रहा है. यानी अब आपको पैसेंजर ट्रेन का भी तत्काल टिकट मिलने लग जाएगा. वहीं टेंशन इस बात की है कि तत्काल कोटा इंट्रोड्यूस करने के बाद काफी सीटें तत्काल कोटा में शिफ्ट हो जाएगी, ऐसे में कंफर्म टिकट के लिए आपको तत्काल का चार्ज भी देना पड़ेगा. रेलवे बोर्ड के ऑफिसर्स ने इस संबध में सभी जोन को सर्कुलर जारी कर दिया है. पैसेंजर ट्रेनों में तत्काल कोटा शुरु होने के बाद इलाहाबाद की कई ट्रेनों में भी पैसेंजर्स को तत्काल कोटा की यह सुविधा मिलेगी.

Railway gives facality to passengers
Reservation था, लेकिन तत्काल नहीं था
रेलवे के सीनियर ऑफिसर्स ने बताया कि प्रयाग से चलने वाली प्रयाग-लखनऊ पैसेंजर में स्लीपर क्लास की फैसेलिटी है, लेकिन इसमें तत्काल कोटा नहीं है. ऑफिसर्स ने बताया कि इस नियम के लागू होने के बाद इस ट्रेन के स्लीपर क्लास में भी तत्काल कोटा लागू कर दिया जाएगा. ऑफिसर्स ने बताया कई और ट्रेनें भी हैं जिनमें तत्काल कोटा की इस फैसेलिटी को लागू किया जाएगा. इसमें एक बात यह है कि इन ट्रेनों के स्लीपर में 60 प्रतिशत तक सीटों का रिजर्वेशन हुआ हो. जोनल रेलवे द्वारा इसकी गणना की जाएगी.

राहत भी, लेकिन टेंशन भी
तत्काल सहित अन्य कोटे में करीब 30 प्रतिशत सीटें कम हो जाती हैं. ऐसे में रिजर्वेशन के लिए आपको तत्काल चार्ज भी देना होगा. रेलवे द्वारा प्रजेंट में कई पैसेंजर-एक्सपे्रस ट्रेनों में स्लीपर का रिजर्वेशन किया जा रहा है. लेकिन पॉपुलर न होने के चलते इसमें तत्काल का कोटा नहीं दिया जाता है. रेलवे द्वारा कुछ ही पैसेंजर ट्रेनों में स्लीपर कोच लगाया जाता है. जानकार बताते हैं कि इस तरह से रेलवे की इनकम में भी काफी ग्रोथ होने की उम्मीद है. फिलहाल, हो सकता है कि तत्काल का खेल इन पैसेंजर ट्रेनों में भी स्टार्ट हो जाए.