Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on May 14, 2012 - 00:00:34 AM


Title - रेलवे ने किया कर्मचारियों को सम्मानित
Posted by : nikhilndls on May 14, 2012 - 00:00:34 AM

भुवनेश्वर  : पूर्वीतट रेलवे महिला कल्याण संगठन ने रेलवे में कार्य कर रहे चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों को उन्नत सेवा के लिए सम्मानित किया है। इकोआरडब्लूडब्लूओ की अध्यक्ष रत्ना घोष ने एक समारोह में 70 वर्ग घ कर्मचारियों को उन्नत सेवा और कर्तव्य निष्ठा के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर रत्ना घोष ने कहा कि वर्ग घ के कर्मचारी अपनी निष्ठा के बल पर रेलवे के सम्मान को बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। रत्ना घोष ने कहा कि इन कर्मचारियों की बदौलत रेलवे अपने ग्राहकों को उन्नत सेवा प्रदान कर रही है। खासकर रेल यातायात को सुरक्षित परिचालन करने हेतु इस वर्ग के कर्मचारियों का योगदान सराहनीय रहता है। उन्होंने कर्मचारियों से आगे भी इसी तरह निष्ठा पूर्वक काम करने का आह्वान किया। स्थानीय रेल विहार परिसर में आयोजित इस समारोह में कर्मचारियों के परिवार सदस्य भी शामिल हुए।