Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Sep 03, 2013 - 20:57:45 PM


Title - रेलवे ने ट्रस्ट की माँगों पर लगाई मुहर : गर्ग
Posted by : railenquiry on Sep 03, 2013 - 20:57:45 PM

महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट, पंचकूला ने उसके द्वारा उठाई गई ज्यादातर मागों पर सरकार द्वारा जल्द ही कार्य शुरू कराने के आश्वासन पर सांसद पवन कुमार बंसल का धन्यवाद किया और उन्हे एक 'धन्यवाद पत्र' देने का निर्णय लिया है।
महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित बैठक में प्रेस सचिव तरसेम गर्ग ने बताया कि अनेक मागों से संबंधित ज्ञापन प्रधान बाल कृष्ण बंसल की अध्यक्षता में तत्कालीन रेल मंत्री पवन कुमार बंसल को लिखा गया था, जिस संबंधी रेलवे विभाग ने 9 अगस्त, 2013 को ट्रस्ट को पत्र लिखकर अवगत कराया कि आपकी ज्यादातर मांगें जल्द ही पूरी कर दी जाएंगी। इसमें पहली माँग अंबाला-दप्पर के बीच डबल रेलवे लाइन, जो दिसंबर 2013 तक पूरी कर दी जाएगी, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण और चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसके अलावा ट्रस्ट ने पंचकूला की ओर से डबल रोड को बनवाना और प्लेटफॉर्म को ब्यूटीफाई करने के बारे में लिखा था, जिसका जवाब अभी बाकी है। गर्ग ने बताया कि ट्रस्ट लोगों की सुविधाओं के लिए हर वक्त तत्पर रहता है और आगे भी इसी तरह संबंधित विभागों को लिखता रहेगा। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा उठाई गई अधिकतर मागों को मान लिए जाने के कारण ट्रस्ट के सदस्यों ने एमपी, चंडीगढ़ पवन कुमार बंसल का धन्यवाद किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि ट्रस्ट सांसद पवन कुमार बंसल के निवास पर पहुच उन्हे एक धन्यवाद पत्र भी देगा। इस समय महासचिव जगमोहन गर्ग, सगान जिंदल, रामविलास अग्रवाल, मुकेश गर्ग, योगराज बंसल, अशोक जिंदल, सोमनाथ दीवान, ओमप्रकाश गर्ग, नरेश अग्रवाल भी मौजूद थे।