Indian Railways News => Topic started by greatindian on May 23, 2013 - 15:00:05 PM


Title - रेलवे ने तत्काल व्यवस्था में किया बदलाव, खुद टिकट लेने गए तो मिलेगा लाभ
Posted by : greatindian on May 23, 2013 - 15:00:05 PM

रेलवे प्रशासन ने दलालों पर अंकुश लगाने के लिए तत्काल टिकट की व्यवस्था में बदलाव किया है। जयपुर जंक्शन और गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर अब तत्काल आरक्षण के लिए अलग विंडो होगी। इस पर लगने वाली लाइन में केवल उन्हीं को टिकट मिलेगा, जो स्वयं की यात्रा का तत्काल टिकट लेंगे। इसके लिए उन्हें यहां अपना फोटो युक्त आईडी दिखाना होगा।

रेलवे प्रशासन ने बदली हुई व्यवस्था को बुधवार से दोनों स्टेशनों पर लागू कर दिया। डीआरएम वीरेंद्र कुमार का कहना है कि परिजन या किसी अन्य का टिकट लेने आए लोगों को सामान्य लाइन में ही लगना होगा। नई व्यवस्था से खुद का टिकट लेने वालों को जल्दी टिकट मिल सकेगा।

भास्कर ने सोमवार को ‘तत्काल के लिए 20 घंटे कतार में’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर परेशानी को उजागर किया था। खबर में तत्काल की परेशानियों को कम करने के लिए भास्कर की ओर से सुझाव दिए गए थे। रेलवे प्रशासन ने इन सुझावों पर अमल करते हुए यात्रा कर रहे व्यक्ति की आईडी देखकर उसे ही तत्काल टिकट देने और जयपुर से जम्मूतवी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की व्यवस्था लागू कर दी है।