Indian Railways News => Topic started by AllIsWell on Nov 26, 2012 - 00:00:34 AM


Title - रेलवे प्रशासन अगले 6 दिन में चलाएगा 2 नई ट्रेनें
Posted by : AllIsWell on Nov 26, 2012 - 00:00:34 AM

रेलवे प्रशासन अगले 6 दिन में 2 नई ट्रेनें चलाएगा। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। इन ट्रेनों में जयपुर-आगरा शताब्दी ट्रेन रेल बजट में घोषित थी। यह ट्रेनें नियमित रूप से चलेगी। जबकि एक ट्रेन अजमेर-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेगी। इसके अलावा एक ट्रेन के फेरे बढ़ाएंगे जाएंगे।


जयपुर-आगरा फोर्ट शताब्दी ट्रेन : सप्ताह में 6 दिन (गुरुवार को छोड़कर) चलने वाली यह ट्रेन 28 नवंबर से चलेगी। जयपुर से यह सुबह 7:05 बजे रवाना होकर सुबह 10:35 बजे आगरा पहुंचेगी। वापसी में आगरा से शाम 4:20 बजे रवाना होकर शाम 7:50 बजे जयपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन का भरतपुर में ठहराव होगा।


अजमेर-अहमदाबाद-अजमेर होली डे स्पेशल ट्रेन : यह ट्रेन अजमेर से 26 नवंबर से 24 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को सुबह 9:20 बजे रवाना होकर रात 7 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। वापसी में 28 नवंबर से 26 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार को अहमदाबाद से सुबह 6:05 बजे रवाना होकर दोपहर 3:55 बजे अजमेर पहुंचेगी। इस ट्रेन का ब्यावर, मारवाड़ जंक्शन, फालना, सिरोही रोड, आबूरोड, पालनपुर, सिद्धपुर, ऊंझा, मेहसाणा व साबरमती स्टेशनों पर ठहराव करेगी।


बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला चलेगी रोजाना : बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर एक्सप्रेस के फेरे 1 दिसंबर से बढ़ाएंगे जाएंगे। इसके बाद यह ट्रेन रोजाना चलेगी। वर्तमान में यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चल रही थी।