| Indian Railways News => | Topic started by railgenie on Aug 06, 2013 - 17:59:39 PM |
Title - रेलवे फुट ओवरब्रिज के गलत नक्शे से डूबे डेढ़ करोड़Posted by : railgenie on Aug 06, 2013 - 17:59:39 PM |
|
|
रेलवे फुट ओवर ब्रिज के गलत नक्शे की वजह से रेलवे को डेढ़ करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। तीन बार नक्शा बदलने के बाद आखिरकार ब्रिज उखाड़ने का काम शुरू हो गया है। अब यह नए सिरे से बनेगा। वहीं, नए नक्शे के मुताबिक पिलर बनाने के लिए खुदाई भी शुरू हो गई है। अब यह ब्रिज वर्ष 2013-14 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना पर ढाई करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं। विभाग ने नए नक्शे के मुताबिक टेंडर जारी कर पूर्व कांट्रैक्टर को फिर से काम करने के लिए राजी कर लिया है। अब कांट्रैक्टर ने नए नक्शे के मुताबिक जनरल टिकट खिड़की के आगे बने पिलर से थोड़ा हटकर खुदाई करवाई है। यहां नए सिरे से पिलर का निर्माण होगा। इस योजना पर चार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। ब्रिज के निर्माण में जो गड़बड़ी हुई है उसका सारा ठीकरा पूर्व इंजीनियर पर फोड़ा जा रहा है, लेकिन उसके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। |