Indian Railways News => Topic started by railgenie on May 10, 2013 - 12:00:55 PM


Title - रेलवे स्टेशन से चार दलाल गिरफ्तार
Posted by : railgenie on May 10, 2013 - 12:00:55 PM

खड़गपुर (प. मेदिनीपुर) : दक्षिण-पूर्व रेलवे अंतर्गत खड़गपुर रेलवे स्टेशन के टिकट कार्यालय से बुधवार को चार दलालों को गिरफ्तार किया गया। खड़गपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्यक प्रबंधक विवेक कुमार ने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल व वाणिज्य विभाग की ओर से संयुक्त अभियान चलाकर रेल टिकटों की कालाबाजारी में लिप्त चार दलालों को पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि रेल टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए रेल प्रशासन की ओर से टिकट कार्यालयों के पास निरंतर निगरानी अभियान चलाया जाएगा।