Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Jul 25, 2013 - 11:59:42 AM


Title - रैपिड मेट्रो के लिए सितंबर तक करना होगा इंतजार 10590900
Posted by : riteshexpert on Jul 25, 2013 - 11:59:42 AM

रैपिड मेट्रो का हाइस्पीड ट्रायल अब तक पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में सितंबर से पहले यह ट्रेन पटरी पर नहीं दौड़ेगी। प्रबंधन मार्च से अब तक चार बार अपनी डेटलाइन बढ़ा चुका है। हालांकि हाइस्पीड ट्रायल के लिए रेल मंत्रालय मंजूरी तो दे चुका है, लेकिन मंत्रालय की ओर से अब तक कोई अधिकारी नहीं आया है।
2 अक्टूबर 2012 में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा और सांसद राव इंद्रजीत सिंह की मौजूदगी में जब इसका ट्रायल शुरू हुआ था तो लोगों ने उम्मीद लगाई थी कि अगले साल मार्च तक रैपिड मेट्रो की सेवा मिलने लगेगी। उस समय रैपिड मेट्रो प्रबंधन ने दूसरे चरण में गोल्फ क्लब तक रैपिड मेट्रो के लिए निर्माण कार्य के लिए शिलान्यास भी किया, लेकिन रैपिड मेट्रो का ट्रायल पूरा नहीं हुआ।
रैपिड मेट्रो के परिचालन के लिए मार्च माह में प्रोजेक्ट रिपोर्ट दी गई थी, जिसे पदाधिकारियों ने स्वीकार किया था। रैपिड मेट्रो रेल के उपाध्यक्ष ने लिखित रूप में जवाब दिया था कि अप्रैल में रैपिड मेट्रो का व्यवसायिक परिचालन शुरू हो जाएगा। इसके बाद रैपिड मेट्रो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने मई में रैपिड मेट्रो को ट्रैक पर उतारने की बात स्वीकारी थी, लेकिन जून बीत गया और जुलाई भी समाप्ति के कगार पर है।
रेल विभाग के अधिकारी हाइस्पीड ट्रायल के लिए मौका मुआयना कर चुके हैं, लेकिन आरडीएसओ की टीम अगले सप्ताह आएगी। हाइस्पीड ट्रायल में तीन से चार सप्ताह का समय लग सकता हैं। इसके बाद अधिकारी अपना प्रमाण पत्र देंगे और फिर सेफ्टी कमिश्नर को निमंत्रित किया जाएगा। सेफ्टी कमिश्नर की अनुमति के बाद ही रैपिड मेट्रो की सेवा शुरू होगी। कोशिश होगी कि सितंबर तक रैपिड मेट्रो अपनी सेवा देना शुरू कर दे।
संजीव राय, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रैपिड मेट्रो