| Indian Railways News => | Topic started by irmafia on Jun 30, 2013 - 03:01:06 AM |
Title - लखनऊ में दौड़ेगी मेट्रो ट्रेन, जानिए कहां-कहां होंगे स्टेशनPosted by : irmafia on Jun 30, 2013 - 03:01:06 AM |
|
|
लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने मेट्रो रेल परियोजना की घोषणा को मूर्तरूप देते हुए गुरुवार को इसके पहले चरण को हरी झंडी दे दी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार लखनऊ के लोगों को यातायात की सुगम एवं सुचारू सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अमौसी हवाईअड्डे से चारबाग, विधानसभा, हजरतगंज, लखनऊ विश्वविद्यालय, आईटी चौराहा तथा पालिटेक्निक चौराहा होते हुए मुंशी पुलिया तक के 23 किमी मार्ग तक इस चरण में मेट्रो रेल दौड़ेगी। |