Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 24, 2017 - 09:18:45 AM


Title - लखनऊ मेट्रो ने शुरू की भूमिगत खुदाई
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 24, 2017 - 09:18:45 AM

लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन ने सोमवार को भूमिगत मेट्रो का कार्य शुरू कर दिया है| टनल बोरिंग मशीन ने सोमवार की मध्य रात्रि से सुरंग बनाए का कार्य शुरू कर दिया है| इस मशीन द्वारा हर दिन सात से दस मीटर सुरंग बनाई जाएगी और समय के साथ रिंग डालने का कार्य भी शुरू हो जाएगा|
मेट्रो प्रबंधन ने पूरी उम्मीद जताई है की समय के साथ सभी कार्य पूरे हो जाएंगे| 2018 तक लखनऊ मेट्रो के भूमिगत स्टेशनों का निर्माण कार्य पूरा होना है और मार्च 2019 से मेट्रो का संचालन कार्य शुरू किया जाना है|
टनल बोरिंग मशीन को 18 मीटर नीचे उतारा गया है और वहां पहुँचने के लिए लोहे की सीढ़ियों का प्रयोग किया जाएगा| सुरक्षा दृष्टि से सुरक्षा चौकियां भी बनायीं गयी है| अप और डाउन लाइन की खुदाई दो अलग अलग मशीनें करेंगी| अप लाइन का कार्य तो शुरू हो गया है परन्तु डाउन लाइन के लिए अभी मशीन को तैयार किया जाना बाकी है जिसमे महीना भर लग सकता है|
-HINDI-