Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 31, 2017 - 08:49:14 AM


Title - ललितपुर - सिंगरौली रेल लाइन निर्माण जल्द शुर्रू होगा, दूर हुई बाधा
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 31, 2017 - 08:49:14 AM

514 किमी की ललितपुर-सिंगरौली रेल लाइन परियोजना के निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न होने के कारण कार्य रुका हुआ था| वजह थी कि इसके बीच में आ रहे पांच मकानों के मकानमालिक इसे हटाने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे| प्रशाषन के बीच में आने के बाद अब ये मामला सुलझ गया है|
रेल लाइन का निर्माण कार्य अब पुनः प्रारम्भ हो जाएगा| शुरूआती समय ही विवादों के बाद से कार्य रुक हुआ था |
इसके अलावा अभी साढ़े चार किमी की सुरंग का निर्माण भी रीवा से बरगवां के बीच होना है जिसकी लागत कुल 104 करोड़ रूपए है| छुहिया घाटी में बनने वाली सुरंग का ठेका आंध्र प्रदेश कि कंपनी को मिला है पर पैसे ना आने के कारण ये कार्य भी नहीं शरू हुआ था| रेल बजट के बाद ये कार्य भी प्रारम्भ हो जाएगा|
-HINDI-