Indian Railways News => Topic started by railenquiry on May 23, 2013 - 06:00:14 AM


Title - लालकुआं एक्सप्रेस का नाम बदलने की मांग
Posted by : railenquiry on May 23, 2013 - 06:00:14 AM

बरेली : युवा बरेली सेवा क्लब ने लालकुआं एक्सप्रेस का नाम बदलकर सकलैनी एक्सप्रेस रखे जाने की मांग की है। इस बाबत सांसद प्रवीण सिंह ऐरन से क्लब के कार्यकर्ता मिले और ज्ञापन दिया गया। क्लब अध्यक्ष गुलफाम ने कहा कि सकलैन मियां के चाहने वाले देश भर में हैं। दरगाह पर हरिद्वार, हल्द्वानी, बदायूं, पीलीभीत से अकीदतमंद हाजरी लगाने आते हैं। उन्होंने लालकुआं एक्सप्रेस का नाम बदलकर सकलैनी एक्सप्रेस की मांग की। इस मौके पर हाजी जुबैर सकलैनी, शोएब खां, सिराज सकलैनी, अफाक अहमद, सदाकत हुसैन, मौजूद रहे।