Indian Railways News => Topic started by Jitendar on Apr 25, 2013 - 18:01:23 PM


Title - लोकल ट्रेन में महिला ने बेटी को जन्म दिया
Posted by : Jitendar on Apr 25, 2013 - 18:01:23 PM

तिल्दा-नेवरा। डोंगरगढ़-कोरबा 4 डीआरबी लोकल ट्रेन में सफर कर रही एक महिला ने मंगलवार को बिना प्रसव पीड़ा के एक बच्ची को जन्म देकर साथ बैठे यात्रियों को आश्चर्य में डाल दिया। बच्ची पैदा होते ही रोने लगी तो महिला ने अपनी गोद में लेकर उसे चुप कराया। प्रसव की जानकारी ट्रेन के गार्ड ने तिल्दा स्टेशन को दी। स्टेशन में उतरते ही महिला को 108 संजीवनी से सरकारी अस्पताल लाया गया।
महिला देवारपारा वार्ड 7 की रहने वाली है। 20 साल की सपना देवार रोज की तरह वह कबाड़ बीनने रायपुर गई थी। शाम को लौटते समय सिलयारी-मांढर के बीच ट्रेन के पहुंचने पर उनके एक बच्ची को जन्म दिया। यात्रियों के बीच बैठी 20 साल की सपना देवार को प्रसव के दौरान न तो प्रसव पीड़ा हुई और न हीं किसी प्रकार की परेशानी हुई। साथ बैठे लोगों को भी इस बात का अहसास नहीं हुआ कि सपना को जचकी होने वाली है। अचानक बच्चे के रोने की आवाज सुनाई देने पर लोगों ने देखा कि कुर्सी के नीचे बच्चा पड़ा हुआ है।