| लोकल यात्रियों की संख्या जुटाने में जुटा रेलवे बोर्ड by puneetmafia on 11 September, 2013 - 11:56 AM | ||
|---|---|---|
puneetmafia | लोकल यात्रियों की संख्या जुटाने में जुटा रेलवे बोर्ड on 11 September, 2013 - 11:56 AM | |
बरेली: रेलवे बोर्ड लोकल ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या जुटाने में जुट गया है। ताकि यात्रियों की संख्या के लिहाज से कोच बढ़ाने और होने वाली आय का आकलन किया जा सके। रेलवे बोर्ड ने अपने कॉमर्शियल विभाग को 10, 11 और 12 सितंबर में लोकल ट्रेनों के जनरल कोचों में चेकिंग कर यात्रियों की संख्या जुटाने के निर्देश दिए हैं। जिसके चलते मंगलवार को सीएमआइ एके सिंह, जंक्शन सीटीआई मो.विलाल, सीटीआइ आरएस श्रीवास्तव, आरके सक्सेना ने टीमों के साथ अलीगढ़ पैसेंजर, दिल्ली पैसेंजर, सीतापुर पैसेंजर, इलाहाबाद पैसेंजर, ऊना-हिमाचल, त्रिवेणी और मुगलसराय एक्सप्रेस में चेकिंग की। इस दौरान अलीगढ़ पैसेंजर को छोड़ बाकी ट्रेनों के जनरल कोच में यात्रियों की संख्या 60 से 100 के बीच मिली। कॉमर्शियल टीम अपनी रिपोर्ट तैयार कर शुक्रवार को मंडल रेल मुख्यालय, मुरादाबाद भेजेगी। इससे पूर्व रेलवे बोर्ड मुफ्त रेल सफर करने वाले यात्रियों की संख्या का आकलन दिल्ली से टीम भेज करा चुका है। | ||