Indian Railways News => Topic started by irmafia on Jun 18, 2013 - 18:01:48 PM


Title - लौहारी एक्सप्रेस रद, सात घंटे देर से पहुंची लिंक एक्सप्रेस
Posted by : irmafia on Jun 18, 2013 - 18:01:48 PM

देहरादून से जाने वाली लाहौरी एक्सप्रेस को अग्रिम आदेशों तक रद कर दिया गया है। भारी बरसात के चलते पंजाब में बाढ़ जैसी स्थिति होने के कारण गाड़ी को रद कर दिया गया है। वहीं, सोमवार को दून पहुंचने वाली अधिकांश गाड़ियां तय समय से सात घंटे तक देर से पहुंची।
पूरे उत्तर भारत में पड़ रही मूसलाधार बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। परिवहन सेवाओं पर भी इसका असर नजर आ रहा है। रेल यातायात भी खासा प्रभावित हुआ है। कई क्षेत्रों में रेल मार्गो पर जलभराव होने के कारण ट्रेनें लेट पहुंच रही है। अमृतसर जाने वाली लाहौरी एक्सप्रेस को अग्रिम आदेशों तक रद कर दिया गया है। सोमवार को लिंक एक्सप्रेस करीब सात घंटे लेट पहुंची। उप स्टेशन अधीक्षक ओपी सिंह के मुताबिक लाहौरी एक्सप्रेस को रद कर दिया गया है। पंजाब में बाढ़ जैसी स्थिति होने के कारण इस ट्रेन को अग्रिम आदेशों तक रद किया गया है। हालांकि, दून से जाने वाली ट्रेनों को तय समय पर रवाना किया जा रहा है।
ये ट्रेनें हुई लेट
ट्रेन-आने का समय-कब आई
एसी स्पेशल-सुबह 5:40 बजे-सुबह 7:55 बजे
जनता एक्सप्रेस-सुबह 6:40 बजे-सुबह 10:00 बजे
मसूरी एक्सप्रेस-सुबह 8 बजे-सुबह 11:15 बजे
हावड़ा एक्सप्रेस-सुबह 7:10 बजे-सुबह 1:55 बजे
लाहौरी एक्सप्रेस-सुबह 10:05 बजे-सुबह 2:15 बजे
लिंक एक्सप्रेस-दोपहर 1:10 बजे-रात 8:20 बजे
काठगोदाम एक्सप्रेस-सुबह 4:10 बजे-सुबह 7:00 बजे