Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Aug 29, 2017 - 12:23:29 PM


Title - वाराणसी में अब सीवर के ट्रीट पानी से धुलेंगी ट्रेनें
Posted by : RailEnquiry Admin on Aug 29, 2017 - 12:23:29 PM

रेलवे में अब पानी बर्बाद होने पर रोक लगायी जाएगी | इसके लिए अब सीवर के ट्रीट पानी से ट्रेनों कि धुलाई कि जाएगी | उत्तर प्रदेश जल निगम ने इस दिशा में बड़ी पहल करते हुए रेलवे से बोगियों की धुलाई में बर्बाद हो रहे भूजल का ब्यौरा माँगा हैं | कैंट स्टेशन के ओल्ड और नई वाशिंग यार्ड में प्रतिदिन 18 से 20 ट्रेनों की बोगियां धोई जाती हैं जिसके लिए पांच ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति होती है | प्रतिदिन लाखों लीटर पानी धुलाई में बर्बाद होता है |
वाशिंग यार्ड में पानी कि आपूर्ति अब निर्माणाधीन सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से होगी | इस वर्ष दिसंबर तक इसे पूरा होना है | वाशिंग यार्ड में तीस से चालीस हार्सपावर के पांच पम्पों से पानी की अपॉर्र्टी होती है | एक पंप की प्रति मिनट 2500 लीटर भूजल खींचने की क्षमता है | 
ट्रीटमेंट प्लांट से प्रतिदिन 70 से 80 मिलियन लीटर पानी नकलेगा जिसे नहरों में भी भेजा जाएगा | रेलवे यार्ड में ये पानी पहुँचाने के लिए करीब आठ किलोमीटर कि नयी लाइन तैयार करनी पड़ेगी | 

-HINDI-