Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Feb 01, 2017 - 15:24:31 PM


Title - विदर्भ को आने वाले रेल बजट से हैं काफी उम्मीदें
Posted by : RailEnquiry Admin on Feb 01, 2017 - 15:24:31 PM

इस वर्ष आने वाले रेल बजट में ज्यादा घोषणाएं होने कि उम्मीद तो नहीं है परन्तु लोगों कि उम्मीदें बनी हुई हैं| विदर्भ के लोगों को इस बजट से ख़ास उम्मीदें हैं क्योंकि नई ट्रेनें व उपक्रम आने की सम्भावना है|
सूत्रों की माने तो वर्षों से लंबित मेमू ट्रेन की मांग पूरी हो सकती है; इसके अलावा गोधनी स्टेशन पर शेड बनाने का कार्य भी प्रारम्भ हो सकता है जहाँ रख रखाव का कार्य होगा| नागपुर मंडल ने भी इस दिशा में प्रस्ताव भेज चुका है| इसके अलावा मंडल ने नागपुर, बल्लारशाह, सेवाग्राम, वर्धा आदि स्टेशनों पर सुविधा बढ़ाने के साथ नागपुर स्टेशन के प्लेटफार्म को सीधा करने को लेकर प्रस्ताव मुख्यालय में भेजा है। 
नागपुर से पुणे जाने वाली गरीबरथ को मनमाड स्टेशन से गोवा की और बढ़ाने की भी मांग है और सप्ताह में तीन दिन चलने वाली नागपुर - पुणे एक्सप्रेस प्रतिदिन भी चलाया जा सकता है| वर्तमान में गोवा के लिए कोई गाड़ी नहीं रहने से यात्रियों को पहले मनमाड़ फिर गोवा जाना पड़ता है। गर्मियों में इस दिशा की ओर जानेवालों की संख्या बढ़ जाती है। 

-HINDI-