Indian Railways News => Topic started by railgenie on May 30, 2013 - 18:00:15 PM


Title - वैष्णो देवी की सैर करायेगी रेलवे
Posted by : railgenie on May 30, 2013 - 18:00:15 PM

पटना: भारतीय रेलवे खान-पान एवं पर्यटन निगम (आइआरसीटीसी) ने वैष्णो देवी के दर्शन, शिरडी, गोवा व कुल्लू मनाली की सैर के लिए टूर पैकेज बनाया है. सात जुलाई को वैष्णो देवी के लिए गया से चार्टर कोच की व्यवस्था की गयी है.
इसमें 70 लोगों की बुकिंग होगी. यह जानकारी बुधवार को में आइआरसीटीसी, कोलकाता के संयुक्त महाप्रबंधक (खान-पान) अनुज दत्ता ने आइआरसीटीसी के क्षेत्रीय कार्यालय में दी. उन्होंने बताया कि मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भक्तों को पटना से बस द्वारा गया ले जाया जायेगा.
उसके बाद वहां से सात जुलाई को ट्रेन खुलेगी. यह ट्रेन 13 जुलाई को गया पहुंचेगी और वहां से पुन: बस द्वारा पटना लाया जायेगा. इसके लिए प्रति व्यक्ति 6900 रुपये देने होंगे. इसी पैकेज में टिकट, रहने, खाने-पीने व घूमने की व्यवस्था होगी. मौके पर असिस्टेंट मैनेजर टूरिज्म, कोलकाता राजेंद्र बोरबन, आइआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक एसजे सोरेंग, पर्यवेक्षक टूरिज्म सुनील कुमार, संजीव कुमार आदि मौजूद थे.