Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Mar 25, 2013 - 18:00:32 PM


Title - व्याघ्र परियोजना : ऊपर चलेगी ट्रेन नीचे दौड़ेंगे जानवर
Posted by : nikhilndls on Mar 25, 2013 - 18:00:32 PM

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल में अब आराम से विचरण कर सकेंगे जानवर। उन्हें रेल पटरी पर दौड़ने वाली गाड़ियों का अब कोई खतरा नहीं रहेगा। रेलवे अपने मास्टर प्लान के तहत वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से होकर गुजरने वाली नरकटियागंज-वाल्मीकिनगर रेलखंड के सात किलोमीटर में 22 करोड़ की लागत से चहारदीवारी का निर्माण करेगी। इसके लिए राज्य सरकार ने प्रथम चरण में 2 करोड़ की राशि निर्गत भी कर दी है। वाल्मीकिनगर-पनियहवा के बीच 17 मार्च को एक गैंडा कट जाने के बाद से वन विभाग व रेलवे की चिंता बढ़ गई। इसके साथ ही रेलवे द्वारा पूर्व में भेजे गए बाउंड्री निर्माण के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई। इस निर्माण की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि इस रेल पटरी के नीचे 'सब वे (अंदर से रास्ते का निर्माण)' की भी व्यवस्था की जाएगी, ताकि उसके नीचे से आराम से पशु विचरण कर सके और पानी का बहाव भी नहीं रूके। मालूम हो कि इसके पूर्व वर्ष 2007 में भी एक गैंड़ा की मौत हो गई थी। उसके बाद से रेल प्रशासन ने वन क्षेत्र में ट्रेन की गति सीमा 75 किमी प्रति घंटा कर दी गई थी।

========

'बाउंड्री बनाये जाने का प्रस्ताव पूर्व में ही भेजा जा चुका था। इसके तहत पैसा राज्य सरकार को उपलब्ध कराना था, और काम रेलवे को। इस योजना को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार द्वारा 2 करोड़ रुपये आवंटित भी करायी जा चुकी है। शीघ्र ही इस दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।'