| Indian Railways News => | Topic started by RailXpert on Apr 06, 2013 - 09:00:31 AM |
Title - शताब्दी में तत्काल का टिकट हुआ सस्ताPosted by : RailXpert on Apr 06, 2013 - 09:00:31 AM |
|
|
चंडीगढ़। एक अप्रैल से जहां देश भर में तत्काल में टिकट लेना महंगा हो गया है, वहीं चंडीगढ़ से नई दिल्ली के बीच शताब्दी एक्सप्रेस में तत्काल में टिकट लेना सस्ता हो गया है। शताब्दी के बेस फेयर में कमी होने की वजह से रेल यात्रियों को यह राहत मिली है।रेलवे की ओर से एक अप्रैल से शताब्दी के किराए में बेस फेयर, कैटरिंग, रिजर्वेशन और अन्य सभी चार्ज अलग से दिखाए जा रहे हैं। इसके अुनसार, अब चंडीगढ़ से नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस का बेस फेयर 344 है, जबकि पहले यह 459 से 533 रुपये था। पहले बेस फेयर में ही कैटरिंग, सुपरफास्ट और रिजर्वेशन चार्ज शामिल था। तत्काल का किराया बेस फेयर पर निकाला जाता है। बेस फेयर में कमी आने के कारण तत्काल का किराया भी कम हो गया है। एक अप्रैल से रेल में सेकेंड क्लास को छोड़कर बाकी सभी क्लास में तत्काल का किराया बेस फेयर का 30 प्रतिशत होगा, लेकिन इसके लिए न्यूनतम और अधिकतम चार्जेस तय किए हैं। यही राहत अन्य शताब्दी और राजधानी एक्सप्रेस में भी है क्योंकि उनमें भी कुल किराए में से रिजर्वेशन आदि अन्य चार्ज अलग कर दिए गए हैं। |