Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Mar 26, 2013 - 21:00:55 PM


Title - शिरड़ी के लिए चंडीगढ़ से चलेंगी दो रेल गाडियां
Posted by : eabhi200k on Mar 26, 2013 - 21:00:55 PM

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : केंद्रीय रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने धार्मिक स्थलों को रेल कनेक्टीविटी से जोड़ने के लिए चंडीगढ़ से शिरड़ी के लिए दो रेल गाडि़यां शुरू करने की घोषणा की।
वह मलोया स्थित नगर निगम की गोशाला का प्रबंधन श्री साई धाम प्रबंधन कमेटी को सौंपने के लिए आयोजित समारोह में बोल रहे थे। बतौर मुख्य अतिथि पवन बंसल ने गोशाला की चाबियां श्री शिरड़ी साई समाज के अध्यक्ष रमेश कालियाको सौंपते हुए कहा कि चंडीगढ़ में साई मंदिर जैसे एक आदर्श उदाहरण है। उसी तरह आशा करते हैं कि गोशाला का प्रबंधन भी साई समाज ठीक से करेगा। उन्होंने अपनी सांसद निधि से गोशाला के लिए स्वीपिंग एवं सेनीटेशन मशीनरी खरीदने हेतु 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर महापौर सुभाष चावला, उप महापौर सतीष कैंथ, निगमायुक्त वीपी सिंह, चंडीगढ़ आवास बोर्ड के चेयरमैन सत्यगोपाल, आइजी पुलिस आरपी उपाध्याय, अतिरिक्त निगमायुक्त सुनील भाटिया, क्षेत्रीय पार्षद पूनम शर्मा, हरफूल चंद कल्याण एवं अन्य पार्षद व निगम अधिकारी मौजूद थे।
बंसल ने गोशाला में आयोजित पूजा-हवन यज्ञ एवं भजन कार्यक्रम में भाग लिया। गोशाला का क्षेत्रफल तीन एकड़ है। इसमें पशुओं के लिए पांच शेड बनाए गए हैं, जिनकी क्षमता 550 से 600 पशु है। इस समय गोशाला में 450 गउएं हैं। शिरड़ी साई समाज के अध्यक्ष रमेश कालिया ने कहा कि मलोया की गोशाला व‌र्ल्ड क्लास गोशाला होगी, जो सबके लिए एक उदाहरण होगी। पशुओं के नियमित मेडिकल चेकअप के लिए काबिल वेटरनरी डाक्टरों का प्रबंध किया गया है। इस दौरान महापौर सुभाष चावला ने भी संबोधित किया।